गिरडीह, फरवरी 9 -- देवरी, प्रतिनिधि। कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह ने रविवार को देवरी के कई गांवों का दौरा किया। दौरे के क्रम में उन्होंने राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। रानीडीह, भोजपुरो, मंडरो, असको आदि गांवों का भ्रमण करते हुए गम्हारडीह गांव पहुंचे। जहां पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता रहे दिवंगत संजय सिंह के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दिया। बाद में वे पर्वतुडीह गांव पहुंचे। जहां पिछले दिनों दिवंगत हुए युवक गौतम कुमार राय के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने बाद में बताया कि राज्य सरकार द्वारा मंईयां सम्मान योजना के सभी लाभार्थियों को बिना किसी गारंटी के 20 हजार रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराई जाएगी। जिसमें सरकार के वित्त मंत्रालय एवं बैंकों के साथ बैठक हो...