फतेहपुर, फरवरी 24 -- खागा। अवध बार एसोसिएशन में वकालत कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष चंद्र मिश्र की बीती 22 फरवरी को लोहे की रॉड व लाठी डंडों से पीट कर की गई निर्मम हत्या के विरोध में अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। घटना के विरोध में मॉडल बार एसोसिएशन के तत्वाधान में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। मॉडल बार के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में प्रमुख रूप से मृतक अधिवक्ता के परिजनों को एक करोड़ रुपये का आर्थिक मुआवजा दिए जाने, परिवार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने, एक आश्रित को सरकारी नौकरी प्रदान करने तथा उत्तर प्रदेश में तत्काल प्रभाव से अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग की गई। अधिवक्ताओं ने कहा कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.