हापुड़, नवम्बर 29 -- गंगा नगरी में जिंदा युवक को मृत दिखा पुतले का अंतिम संस्कार के प्रयास में बड़ा खुलासा होने के बाद नगर पालिका के अधिकारी सर्तक हो गए है। श्मशान घाट में दिवंगत की जानकारी लिखने वाले अब मृतक और अंतिम संस्कार करने वालों के आधार कार्ड देखकर बारीकि से जांच करने के बाद ही डिटेल दर्ज कर रहे है। दिल्ली से जिंदा मजदूर को मृत दिखाकर दो लोग एक पुतले का अंतिम संस्कार करने के लिए पहुंच गए। यहां श्मशान घाट पर नगर पालिका के कर्मचारियों के द्वारा शक होने पर मामले का खुलासा हुआ। उसके बाद नगर पालिका के अधिकारियों ने सर्तकता शुरू कर दी है। घटना के बाद शुक्रवार की सुबह श्मशान घाट पर डाटा फीड करने वाला नगर पालिका के कर्मचारी नवीन कुमार दिवंगत और अंतिक संस्कार करने वाले की बारीकि से जांच करते हुए नजर आए। यहां वह मृतक और उसके अंतिम संस्कार क...