लखनऊ, फरवरी 13 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। केजीएमयू में गंभीर मरीजों को नया जीवन मिल रहा है। यहां न सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि पड़ोसी देशों से भी मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार अपग्रेड किया जा रहा है। यह बातें डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहीं। वह शुक्रवार को केजीएमयू के अटल बिहारी वाजपेई साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कॉर्डिकॉन 2026 को संबोधित कर रहे थे। कॉर्डियोलॉजी सोसाइटी ऑफ इंडिया की ओर से कान्फ्रेंस हो रही है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि लारी कॉर्डियोलॉजी में प्रतिदिन दिल की गंभीर बीमारी से पीड़ितों को नया जीवन मिल रहा है। यहां जटिल कोरोनरी आर्टरी डिजीज, हार्ट फेल्योर का इलाज मुहैया कराया जा रहा है। डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ 24 घंटे इमरजेंसी में मरीजों को इलाज उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने बता...