चतरा, दिसम्बर 15 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। प्रखंड के रामनगर सियारी निवासी डेगलाल दांगी के पुत्र 28 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार की मौत दिल का दौरा पड़ने से रविवार को हो गया। बताया जाता है कि शनिवार को युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसका इलाज हजारीबाग में किया जा रहा था। बेहतर इलाज के लिए रविवार को रांची रेफर किया गया। परंतु रास्ते में ही धर्मेंद्र ने दम तोड़ दिया। युवक के मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बताया जाता है कि परिवार का वह इकलौता कमाउ पुत था। युवक की मौत पर सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र कुमार दांगी, आपूर्ति विभाग के सांसद प्रतिनिधि बबलू कुमार साव,स्वास्थ्य विभाग के ब्रजेश कुमार सिन्हा,शिवकुमार दांगी, ज्ञानी दांगी, निरंजन दांगी सहित अन्य में शोक संवेदना प्रकट किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...