औरंगाबाद, अगस्त 14 -- मदनपुर प्रखंड के पिरवां राजकीय मध्य विद्यालय के शिक्षक कौशल किशोर (43 वर्ष) का निधन हृदय गति रुक जाने से हो गया। वे ग्राम पंचायत पिरवां के वार्ड संख्या सात निवासी इंद्रदेव प्रसाद के पुत्र थे। परिजनों के अनुसार उनकी तबीयत खराब थी और रांची में उनका इलाज हो रहा था। इसके बाद वे अपने ससुराल जहानाबाद के कुर्था चले गए। बुधवार की सुबह अचानक छाती में दर्द और बेचैनी होने पर परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्था ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कौशल किशोर वर्ष 2005 से मध्य विद्यालय पिरवां में कार्यरत थे और 15 जुलाई तक बीएलओ के रूप में भी सेवा दी थी। वे अपने पीछे पत्नी रिंकू देवी, माता शांति देवी, पुत्र सीटू राज, पुत्री कनिष राज और कशिष राज को छोड़ गए हैं। उनके निधन की सूचना से गांव, विद्यालय परिवार औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.