मुरादाबाद, फरवरी 21 -- -दिल का दौरा पड़ने से मृत बीएलओ के परिजनों को शनिवार को सपा जिलाध्यक्ष जयवीर यादव ने पार्टी कार्यालय पर दो लाख रुपये का चेक सौंपा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को चेक सौंपना था, मगर उनके कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण जिलाध्यक्ष ने चेक सौंपा। जिलाध्यक्ष जयवीर यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हर समय आपके साथ है। बीएलओ गुलनाज तबस्सुम आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री पद पर कार्यरत थीं। एसआईआर का काम कर रही थीं। कंपोजिट विद्यालय कन्या जूनियर हाई स्कूल मुग़लपुरा में उनकी ड्यूटी थी। कार्य के दौरान दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई थी। उनके दो छोटे बच्चे सिदरा फातिमा ग्यारह वर्ष एवं पुत्र हमजा सात वर्ष हैं। जुगल किशोर वाल्मीकि, सलाहउद्दीन मंसूरी, प्रेमबाबू वाल्मीकि, कमरुजमा सैफी, धर्मेंद्र यादव, महेंद्र सिंह मौजूद रह...