नई दिल्ली, मार्च 12 -- Weather Updates: दो-दो चक्रवात की वजह से देश के अधिकांश हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जम्मू और कश्मीर, बिहार, और पश्चिम बंगाल सहित 18 राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी मंगलवार से शुरू होकर शनिवार 15 मार्च तक जारी रहेगी। IMD के अलर्ट के अनुसार, यह चेतावनी जम्मू और कश्मीर से बिहार तक, पश्चिम बंगाल से लेकर उत्तर-पूर्वी क्षेत्र और केरल से तमिलनाडु तक के क्षेत्रों के लिए है। मौसम विभाग के मुताबिक, पहला चक्रवात इराक से उत्पन्न होकर धीरे-धीरे भारत के उत्तरी राज्यों की ओर बढ़ रहा है, जिससे बारिश हो सकती है। यदि यह अनुमान सही साबित हुआ तो दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के क्षेत्रों को बढ़ते तापमान से राहत मिल सकती है। वहीं, दूसरा चक्रवात बांगलादेश से होते हुए भारत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.