नई दिल्ली, फरवरी 12 -- दिल्ली-एनसीआर में सांस लेना दूभर हो चुका है और अब जनता का गुस्सा सिस्टम पर फूट पड़ा है। क्या आपको पता है कि जब प्रदूषण का मीटर (AQI) 500 दिखाता है, तो असल में हवा उससे कहीं ज्यादा जहरीली हो सकती है? इसी 'छुपे हुए खतरे' को उजागर करने के लिए दिल्ली के लोगों और एनजीओ ने और एक्टिविस्ट्स ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) को सुधारों की एक लंबी लिस्ट सौंपी है।क्या है लोगों की मांग? सबसे चौंकाने वाली मांग AQI मीटर को लेकर है। लोगों ने CAQM से कहा है कि AQI की रीडिंग को 500 पर कैप करना बंद किया जाए। मौजूदा सिस्टम में प्रदूषण चाहे कितना भी भयानक हो, मीटर 500 से ऊपर नहीं दिखाता। एक्टिविस्ट्स का कहना है कि यह असली गंभीरता को छिपाने जैसा है। हमें पता होना चाहिए कि हम कितना जहर सांस में ले रहे हैं। यह भी पढ़ें- UP में 2 तो दिल्...