नई दिल्ली। हिन्दुस्तान, जून 20 -- दिल्ली-एनसीआर में अगले चार दिन तेज गर्मी के आसार नहीं हैं। इस दौरान मौसम विभाग ने हल्की बारिश, आंधी-तूफान, बिजली कड़कने की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में गुरुवार दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहे। सुबह और शाम हवा में ठंडक बनी रही। हालांकि, दोपहर में उमस ने थोड़ा परेशान किया। मौसम विभाग ने शुक्रवार से सोमवार तक येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हल्की बारिश, बादल छाए रहने और गरज चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना जताई है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस कम रहने की संभावना है।बारिश से गिरा पारा राजधानी में गुरुवार को कुछ स्थानों पर मामूली बारिश हुई। मुंगेशपुर में 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे तापमान में मामूली गिरावट दर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.