नई दिल्ली, मई 21 -- Delhi Weather: मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शाम या रात को गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में 2 दिन और आंधी-बारिश की संभावना है। इस हफ्ते हवा का रुख दक्षिणी पूर्वी रहेगा जिससे वातावरण में अधिक नमी रहेगी। मौसम विभाग की मानें तो यदि अगले 24 घंटे में बारिश नहीं हुई तो 22 मई को दिल्ली में बारिश के आसार नहीं हैं। इस दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे लेकिन उमस और गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 22 और 23 मई दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 27 से 30 डिग्री के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.