नई दिल्ली, फरवरी 16 -- Delhi-ncr weather update: आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। इस दौरान 2 दिन बारिश होने की भी संभावना है। साथ ही 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। दिल्ली-एनसीआर का मौसम आने वाले दिनों में बदलने वाला है। शनिवार को अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा था। शनिवार इस सीजन का दूसरा सबसे ज्यादा गर्म दिन रहा। इससे पहले 11 फरवरी को अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शनिवार को न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को आसमान में बादल छाया रहा। अधिकतम तापमान 28 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने सोमवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.