नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- दिल्ली-एनसीआर में ठंड ने दस्तक दे दी है। शनिवार को तापमान में गिरावट आने से सर्दी का असर महसूस किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया और यह इस मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात थी। रात का न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। दिल्ली में गुरुवार को इस सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे गया था। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, 2024 में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि 2023 में यह 9.2 डिग्री सेल्सियस और 2022 में 7.3 डिग्री सेल्सियस था। आईएमडी ने बताया कि शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम है। अधिकारियों ने ठंड का कारण पश्चिमी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.