नई दिल्ली, जून 6 -- दिल्ली-एनसीआर में गर्मी फिर से तेवर दिखाने जा रही है। पिछले कुछ दिनों से बारिश और तूफान से गर्मी से लोगों को राहत मिली थी। आईएमडी ने आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने का अनुमान जताया है। हालांकि, गर्मी बढ़ने के बावजूद इस दौरान लू चलने की कोई संभावना नहीं है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे (3 से 6 डिग्री तक) और अधिकतम तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में सुबह धूप खिली रही और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 2 डिग्री कम है। आईएमडी के अनुसार, शुक्रवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.