नई दिल्ली, मई 31 -- दिल्ली एनसीआर में तेज आंधी के साथ ही बौछारें पड़नी शुरू हो गई हैं। इससे कई इलाकों में बिजली गुल हो गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 आंधी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की स्पीड 40 से 50 किमी प्रति घंटा तक देखी जा सकती है। आंधी के दौरान हवा की स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है। मौसम विभाग की मानें तो 1 और 2 जून को दिल्ली के साथ ही NCR के इलाकों में आंधी और बारिश वाला मौसम रहेगा। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलेंगी। आंधी तूफान के दौरान हवा की स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस देखा जा सकता है। मौसम विभाग ने 3 और 4 जून को भी दिल्ली एनसीआर के इलाकों में आंधी और बारिश की चेतावनी दी है। इन दोनों ही दिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.