राजन शर्मा, जनवरी 14 -- एक पोस्ट के जरिए दिल्ली-NCR में ड्रग्स बेचने वालों को जान से मारने की धमकी दी है। राशिद अंसारी नाम के सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट डालने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई और हासिम बाबा का सहयोगी होने का दावा किया है। धमकी देने वाले ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि नशे का कारोबार करने वाले नई पीढ़ी को बर्बाद कर रहे हैं। दिल्ली एनसीआर में ड्रग्स बेचने वाले यह काम तुरंत बंद कर दें वरना खत्म कर दिया जाएगा। पोस्ट में यह भी दावा किया गया है कि उसके पास ड्रग्स तस्करों की पूरी लिस्ट है। खबर अपडेट हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...