नई दिल्ली, सितम्बर 19 -- दिल्ली-NCR में मॉनसून ठंडा पड़ गया है। हालांकि, आज यानी शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शाम के समय कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ। दिल्ली में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से लगभग 0.6 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को शहर के कई इलाकों में दिन के समय हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम खुशगवार बना रहा। पिछले 24 घंटों में 18 किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिमी हवाएं चलीं, जो बढ़कर 37 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गईं। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। न्यूनतम तापमान 24.6 ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.