नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- दिल्ली के साथ ही एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में रविवार को दोपहर के वक्त तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश बारिश से मौसम बदल गया। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में 9 अगस्त तक हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली एनसीआर में रुक-रुक कर बारिश जारी रहने से मौसम कूल-कूल रहने का अनुमान है। यह हाल तब है दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और शाम के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है। कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश भी देखी जा सकती है। खासतौर पर दिल्ली के नरेला, बवाना, अलीपुर, रोहिणी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.