नई दिल्ली, मई 22 -- Weather update delhi-ncr : दिल्ली-एननसीआर में बुधवार देर शाम हुई बारिश और आंधी-तूफान से मौसम सुहाना बना हुआ है। गुरुवार की सुबह ठंडी रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.9 डिग्री गिरकर 20.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 12 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम का सबसे अधिक तापमान था। आईएमडी ने गुरुवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने और शुक्रवार और शनिवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री और न्यूनतम 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.