नई दिल्ली, जुलाई 11 -- दिल्ली एनसीआर में मॉनसून मेहरबान नजर आ रहा है। बुधवार रात से रुकरुक कर झमाझम बारिश हो रही है जिससे लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली है। वहीं शुक्रवार सुबह से भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सुबह से आसमान में काले बादल छाए हुए हैं जिसके बाद अब कइ इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। फरीदाबाद में भी झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज 11 जुलाई के लिए आंधी तूफान के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं 12 से 17 जुलाई के लिए भी आंधी तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25-26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इस दौरान मौसम विभाग ने 13 और 14 जुलाई के लिए गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर के लिए येलो अलर्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.