नई दिल्ली। राहुल मानव, जून 2 -- दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के सभी 12 जोन के वार्ड समिति के चुनाव आज जारी हैं। सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक सभी 12 जोन के वार्ड समिति के चुनाव होंगे। अब तक दोपहर डेढ़ बजे तक दिल्ली नगर निगम की सियासत में कई समीकरण बदलते नजर आए। आम आदमी पार्टी ने पिछले बार चार सितंबर को हुए सभी 12 जोन की वार्ड समिति के चुनाव में कुल पांच जोन में बहुमत हासिल कर चुनाव जीता था। इसमें रोहिणी जोन और दक्षिण जोन शामिल था। इन दोनों जोन में भाजपा ने सेंध लगा दी है। रोहिणी जोन में आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अमृत जैन जीत गए। उनका मुकाबला इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी (आईवीपी) के उम्मीदवार सुमन अनिल राणा से था। इस चुनाव कुल 21 वोटों में 11 वोट 'आप' के उम्मीदवार को मिले, जबकि अन्य को 10 वोट मिले। इसके बाद रोहिणी जोन की वार्ड स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.