नई दिल्ली, नवम्बर 11 -- दिल्ली हाईकोर्ट में सोमवार को अनोखा नजारा देखने को मिला जहां जज ने कोर्टरूम में बैठकर नेटफ्लिक्स की एक वेब सीरीज का एपिसोड देखा। दरअसल जज साहब ने कोर्ट में 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के उस एपिसोड को देखा जिस पर IRS अधिकारी समीर वानखेड़े ने कड़ी आपत्ति जताई है और शाहरुख खान के बेटे द्वारा निर्देशित इस सीरीज पर उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाया है। यह मामला कोर्ट में लंबित है। सोमवार को मामले की सुनवाई कर रहे जस्टिस पुरुषेंद्र कुमार कौरव ने वानखेड़े के वकील के अनुरोध पर यह एपिसोड देखा। मानहानि का मुकदमा दायर करने वाले वानखेड़े ने सीरीज को हटाने की मांग की है। उन्होंने अदालत को तर्क दिया है कि यह वेब सीरीज कोई काल्पनिक रचना नहीं है, बल्कि व्यंग्य के रूप में व्यक्तिगत बदला लेने की कोशिश की गई है।समीर वानखेड़े के आरोप समीर वानखेड...