अलीगढ़, फरवरी 12 -- अलीगढ़। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर ट्रेनों की अधिकतम गति 160 किलोमीटर प्रति घंटा करने की दिशा में रेलवे ने तैयारी तेज कर दी है। बृहस्पतिवार को टूंडला से अलीगढ़ व दादरी के बीच अप लाइन पर वंदे भारत ट्रेन के खाली रैक के साथ स्पीड ट्रायल किया गया। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि इस खंड पर 11 अक्तूबर 2025 को प्रारंभिक परीक्षण केवल इंजन के साथ किया गया था। दूसरे चरण में इंजन के साथ वंदे भारत के कोच जोड़कर टूंडला-अलीगढ़ के बीच विस्तृत ट्रायल रन संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि इस रेलखंड पर उच्च गति संचालन से पूर्व ट्रैक की मजबूती, ब्रेकिंग सिस्टम, सिग्नलिंग व्यवस्था और तकनीकी क्षमता की जांच के लिए आगे भी कई परीक्षण किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.