नई दिल्ली, दिसम्बर 23 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली टूरिज्म की ओर से दिल्ली हाट में 27 और 28 दिसंबर को विंटर कार्निवल का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का समय दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे तक रहेगा। विंटर कार्निवल में देश के विभिन्न हिस्सों की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। यहां सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी साथ ही अलग-अलग राज्यों के स्वादिष्ट व्यंजनों के फूड स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां लोग पारंपरिक और लोकप्रिय खाने का आनंद ले सकेंगे। कार्निवल में हस्तशिल्प और हैंडलूम से जुड़े स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...