नई दिल्ली, जनवरी 30 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली हवाई अड्डे को यात्री सुविधाओं, परिचालन दक्षता और नवाचार में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 'बेस्ट एयरपोर्ट ऑफ द ईयर' का सम्मान मिला है। शुक्रवार को हैदराबाद में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने यह पुरस्कार दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) को प्रदान किया। विंग्स इंडिया 2026 में यह सम्मान एयरपोर्ट की स्मार्ट सिस्टम, डिजिटल यात्री सुविधा और क्षमता विस्तार के निरंतर निवेश के लिए दिया गया। दिल्ली हवाई अड्डा बढ़ते यात्री दबाव को प्रभावी तरीके से संभालने में सफल रहा है। इसके अलावा एयरपोर्ट को 'सस्टेनेबिलिटी चैंपियन' का पुरस्कार भी मिला। यह सम्मान नवीकरणीय ऊर्जा, कार्बन न्यूट्रल संचालन, कचरा प्रबंधन और जल संरक्षण में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए दिय...