मुरादाबाद, मार्च 23 -- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दिल्ली और हरियाणा की तरह समान वेतन मिलना चाहिए। इसी के लिए हम सरकार का ध्यान खींच रहे हैं। गांधी जयंती के मौके पर कार्यकत्रियां लखनऊ में जुटेंगी। ये बातें रविवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन की प्रदेश महासचिव शशिबाला ने बातचीत के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि हमारा संगठन सरकार का विरोध नहीं करता है। हम अपनी बात कहने के लिए बीते साल से सम्मेलन कर रहे हैं। इस साल गांधी जयंती पर कर्मचारी जागरण अभियान का समापन करेंगे। बताया कि आईसीडीएस खतरे में है। जबकि विभाग के कर्मचारियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। कर्मचारी और सहायिका का मानदेय बहुत कम है। बताया कि प्रदेश में 26 लाख कर्मचारी हैं। पेंशन की कोई योजना नही है, जबकि हरियाणा में कार्यकत्री की सेवानिवृत्ति पर सरकार की ओर से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.