नवादा, फरवरी 17 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में नवादा जिले के दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र के पटवासराय गांव निवासी राजकुमार मांझी की पत्नी शांति देवी (40 वर्ष) और पुत्री पूजा कुमारी (08 वर्ष) शामिल है। साथ रहे मृतका के पति व पांच वर्षीय अविनाश उर्फ गोलू सुरक्षित हैं। यह परिवार हरियाणा के झज्जर में ईंट-भट्ठा से वापस नवादा लौट रहा था। इसी क्रम में यह हादसा हुआ। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पटवासराय गांव में कोहराम मच गया। परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। जानकारी के अनुसार, राजकुमार मांझी अपने पूरे परिवार के साथ चार महीना पहले ईंट-भट्ठा पर काम करने के लिए हरियाणा गांव गए हुए थे। शनिवार को वहां से वापस गांव लौट रहे थे। इसी बीच नई दिल्ली के रेलवे स्टेशन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.