बरेली, फरवरी 21 -- भमोरा। गांव रामपुर कांकर के विमल कुमार शर्मा ने बताया कि उनका 15 वर्ष का बेटा यश शर्मा बल्लिया के एक निजी स्कूल में कक्षा नौवीं का छात्र है। वह नौ फरवरी को स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन शाम तक वापस घर नहीं आया। 11 फरवरी को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी। उप निरीक्षक शैलेंद्र तोमर ने बताया कि उन्हें एक व्यक्ति ने बताया कि यश का धामपुर में पता चल रहा है। यश ने पुरानी दिल्ली से एक एसटीडी नंबर से अपनी मां के लिए फोन किया। यश के पिता को लेकर पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां उन्हें छात्र यश शर्मा मिल गया, जिसे शनिवार को घरवालों को सौंप दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...