गौरीगंज, मार्च 28 -- शुकुलबाजार। संवाददाता शुक्रवार की सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर यात्रियों को लेकर दिल्ली से सीवान जा रही डबल डेकर बस ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर मे ट्रक में पीछे से टकरा गई। ट्रक हाइवे पर पलट गया और उसमें लदा लहसुन पूरे हाइवे पर फैल गया। घटना में बस चालक,ट्रक चालक और एक यात्री घायल हुआ है। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी शुकुल बाजार लाया गया है। जहां पुलिस ने उनका प्राथमिक उपचार करवा कर दूसरे वाहन से गंतव्य की ओर रवाना किया है। थाना क्षेत्र के सीमावर्ती बाराबंकी जिले के सुबेहा थानाक्षेत्र स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की किलोमीटर संख्या 53.6 पर शुक्रवार की सुबह सात बजे के करीब हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी यूपीडा पेट्रोलिंग टीम संग पुलिस व एंबुलेस कर्मियों को दिया। इसके बाद बस से यात्रियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.