नई दिल्ली, फरवरी 1 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। केंद्र सरकार की ओर से रविवार को जिन सात हाईस्पीड कॉरिडोर की घोषणा की गई, उनमें से दो का लाभ सीधे दिल्लीवालों को मिलेगा। इनमें से पहला कॉरिडोर दिल्ली से वाराणसी, जबकि दूसरा कॉरिडोर वाराणसी से सिलीगुड़ी के बीच का है। यह दोनों कॉरिडोर अलग-अलग समय पर बनेंगे, लेकिन पूरी तरह तैयार होने के बाद यह आपस में जुड़ जाएंगे। इनके जुड़ने से दिल्ली से सिलीगुड़ी (1500 किलोमीटर) तक का सफर लगभग सात घंटे में पूरा किया जा सकेगा। रेलवे सूत्रों ने बताया कि दिल्ली से वाराणसी के बीच लगभग 800 किलोमीटर की दूरी है। अभी के समय में वंदेभारत ट्रेन से यह सफर लगभग आठ घंटे में पूरा किया जाता है। लेकिन हाईस्पीड कॉरिडोर की क्षमता 320 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। इस पर दौड़ने वाली बुलेट ट्रेन अधिकतम 3.5 घंटे में यह सफर पूरा कर ले...