लखनऊ, दिसम्बर 28 -- कोहरे की आगोश में चल रही ट्रेनों की स्पीड पर ब्रेक लगा हुआ है। घंटों देरी से चल रही ट्रेनों के से सफर कर रहे यात्री जहां समय से अपने गंतव्य पर नहीं पहुंच पा रहे हैं वहीं स्टेशनों पर खुले प्लेटफॉर्म पर ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्री सर्द हवाओं से ठिठुर रहे हैं। घंटों पहले स्टेशन पहुंच जा रहे यात्री ठंडी हवाओं के बीच किसी तरह अपने आप को समेट हुए ट्रेनों का इंतजार करने को विवश हैं। उधर, रविवार को लखनऊ आने वाली शताब्दी, लखनऊ मेल, एसी स्पेशल जैसी वीआईपी ट्रेनों सहित अन्य सभी घंटों की देरी से पहुंचीं। नई दिल्ली से रविवार को लखनऊ शताब्दी सुबह अपने निर्धारित समय 6:10 बजे की बजाय 5:35 घंटे की देरी से सुबह 11:45 बजे चली। अलीगढ़ तक 129 किमी की दूरी तय करने में कोहरे के कारण दो घंटे लेट हो गई। उसके बाद से लखनऊ तक पहुंचते-पहुंचते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.