नई दिल्ली, फरवरी 1 -- दिल्ली पुलिस ने शनिवार को मध्य दिल्ली जिले में अवैध रूप से रह रहे 18 बांग्लादेशी नागरिकों को वापस उनके देश भेज दिया है। इसके अलावा तीन को गिरफ्तार भी किया है। एएनआई से बात करते हुए,डीसीपी सेंट्रल एम हर्षवर्धन ने कहा कि सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान में, अब तक अवैध रूप से रह रहे 21 बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उनमें से 18 को वापस उनके देश भेज दिया गया है और 3 को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। डीसीपी हर्षवर्धन ने आगे बताया कि उन्होंने हाल ही में तीन बांग्लादेशी नागरिकों,जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है, को गिरफ्तार किया। यह सभी गैरकानूनी तरीके से रह रहे थे। डीसपी हर्षवर्धन ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि नवीनतम एफआईआर धोखाधड़ी और जालसाजी के लिए पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.