बदायूं, मार्च 14 -- होली के पर्व पर गुरुवार के लिए दिल्ली से घर वापसी के लिए लोगों की रोडवेज बसों में भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से लेकर देर रात तक लोग रोडवेज बसों का सहारा लेकर अपने घर पहुंचे। यात्रियों की भीड़ के चलते रोडवेज बसें तक कम पड़ गयी। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में काम करने वाले लोग होली का पर्व मनाने के लिए हर वर्ष की तरह इस बार भी अपने घर आये। दो दिन पहले तक गैर राज्यों से करीब 20 हजार यात्रियों ने वापसी की। वहीं गुरुवार के लिए भी बड़ी संख्या में दिल्ली समेत अन्य राज्यों में काम करने वाले लोगों ने घर वापसी की। दिल्ली रूट से वापसी करने वाले लोगों की भीड़ सुबह में ज्यादा देखने को मिली, इसके अलावा शाम के समय भी बड़ी संख्या में लोग रोडवेज बस स्टैंड पर उतरे, यहां लोग निजी एवं प्राइवेट वाहनों का सहारा लेकर अपने-अपने गांव को गये। जहां के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.