बिजनौर, फरवरी 10 -- बिजनौर। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर परेड में शामिल होने वाली वर्धमान डिग्री कालेज की एनसीसी कैडेट/सीनियर अंडर अफिसर महक को सम्मानित किया गया। वर्धमान डिग्री कालेज की छात्रा एवं 30 यूपी बटालियन एनसीसी की सीनियर अंडर ऑफिसर महक ने कर्तव्यपथ पर चलकर कालेज और जनपद का नाम रोशन किया। प्राचार्या प्रोफेसर प्रीति खन्ना ने बताया कि दिल्ली कैंट में आयोजित आरडीसी 2026 में 28 राज्यों एवं 8 केन्द्र शासित प्रदेशों के 2406 कैडेट्स ने प्रतिभाग किया था। कैंप से लौटी सीयूओ महक को प्राचार्या प्रोफेसर प्रीति खन्ना ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। एनसीसी प्रभारी कैप्टन जेके विश्वकर्मा, प्रो टीएन सूर्य, प्रो राजेश कुमार यादव, प्रो शशि प्रभा, प्रो मुकेश कुमार, डा.धर्मेन्द्र कुमार यादव, डा. जयदीप सिंह, डा. रेनू चौहान ने महक के उज्जवल भ...