शामली, अप्रैल 23 -- रात के समय दिल्ली से लौटते समय कांधला नगर पालिका अध्यक्ष की स्कॉर्पियो कार ट्रैक्टर की टक्कर से दिल्ली नेशनल हाईवे मार्ग स्थित पुलिया से टकरा गई। जिसमें पालिका अध्यक्ष सहित कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए शामली के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीते सोमवार को नगर पालिका परिषद कांधला के अध्यक्ष नजमुल इस्लाम जरूरी कार्य से दिल्ली गए थे। पालिका अध्यक्ष के मुताबिक रात के समय अपने चालक के साथ दिल्ली से वापस कांधला के लिए लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार नेशनल हाईवे मार्ग 709 बी पर बागपत के जीवाना टोल के समीप पहुंची तो उनकी तेज रफ्तार कार को ट्रैक्टर सवार ने टक्कर मार दी। जिसके चलते उनकी कार अनियंत्रित होकर मार्ग के निकट पुलिया के डिवाइडर से जा टकरा गई। जिसमें पालिका अध्यक्ष व कार चालक गंभीर रूप स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.