लखनऊ, जून 2 -- देश के उत्तरी हिस्सों में खराब मौसम का असर विमान सेवाओं पर पड़ रहा है। दिल्ली से लखनऊ के बीच की एक फ्लाइट साढ़े चार घंटे लेट पहुंची। इसके अलावा पटना, हैदराबाद की फ्लाइटें भी तय समय से लेट रहीं। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि फ्लाइट संख्या 6ई 2151 रोज दिल्ली से शाम 6:54 बजे उड़ान भरने के बाद 8:07 बजे लखनऊ उतरती है। रविवार की शाम वाली यह फ्लाइट लेट होती गई। आखिरकार दिल्ली से देर रात 11:03 बजे रवाना हुई। यह फ्लाइट आधी रात के बाद 12:10 बजे लखनऊ उतरी। यात्रियों ने इस पर नाराजगी जताई। कहा कि दिल्ली से लखनऊ के बीच 50 मिनट का सफर है जिसे फ्लाइट से तय करने में घंटों लग गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...