हमीरपुर, फरवरी 5 -- दिल्ली निवासी 23 वर्षीय युवती का प्राइवेट बस में सफर के दौरान बैग चोरी हो गया। पीड़िता शिवानी पुत्री सुरेशचंद्र जाटव, निवासी वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया ए-ब्लॉक, दिल्ली ने गुरुवार को कोतवाली राठ में तहरीर दी है। शिवानी के अनुसार, वह 4 फरवरी को दिल्ली से राठ आने के लिए प्राइवेट बस में सवार हुई थी। यात्रा के दौरान बस में रखा उसका बैग चोरी हो गया। बैग में कीमती कपड़े और करीब 4 हजार रुपये की नगदी रखी हुई थी। पीड़िता ने बताया कि बस स्टॉप पर मौजूद कर्मचारियों ने पहले बैग मिल जाने का आश्वासन दिया। लेकिन बाद में बैग लौटाने से साफ इंकार कर दिया। शिवानी कस्बा राठ में रहने वाले अपने रिश्तेदार के यहाँ आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आई हुई थी। पीड़िता ने प्रभारी निरीक्षक से कार्यवाही की फरियाद की है। मामले में राठ कोतवाली के...