नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- एयर इंडिया की दो अलग-अलग फ्लाइट्स में अचानक तकनीकी खराबी ने यात्रियों को टेंशन में ला दिया। हालांकि एयरलाइन की सतर्कता ने सबको सुरक्षित रखा। दिल्ली से बेंगलुरु जा रही एक फ्लाइट को भोपाल की तरफ मोड़ना पड़ा, जबकि सैन फ्रांसिस्को से दिल्ली आने वाली दूसरी फ्लाइट मंगोलिया के उलानबातार में उतर गई। आइए जानते हैं इन घटनाओं की पूरी कहानी।दिल्ली-बेंगलुरु फ्लाइट की भोपाल में हुई इमरजेंसी लैंडिंग कल की शाम दिल्ली से बेंगलुरु की ओर उड़ान भर रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2487 में अचानक एक संदिग्ध तकनीकी समस्या ने सिर उठाया। क्रू ने कोई रिस्क न लेते हुए फ्लाइट को भोपाल एयरपोर्ट की तरफ डायवर्ट कर दिया। शाम साढ़े छह बजे के करीब प्लेन सुरक्षित उतरा। एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया, "जांच चल रही है। इसमें वक्त लगेगा। हम यात्रियों को खाना-पी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.