नई दिल्ली, जनवरी 19 -- उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली के कई इलाकों में घने कोहरे की संभावना जताई है। राजधानी में अधिकतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 8 डिग्री के आस-पास सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।पश्चिमी विक्षोभ दिखाएगा असर हालांकि, यह राहत ज्यादा दिनों तक टिकने वाली नहीं है। 19 जनवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसके चलते 23 जनवरी तक कुछ इलाकों में भारी बारिश या बर्फबारी हो सकती है। इस मौसम प्रणाली का असर राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार तक महसूस किया जा सकता है।दिल्ली से बिहार तक कोहरा मौसम विभाग ने चेतावनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.