नई दिल्ली, दिसम्बर 13 -- नई दिल्ली। यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली जंक्शन से पुरी के बीच विशेष रेलगाड़ी का परिचालन किया जाएगा। गाड़ी संख्या 08403 15 दिसंबर की सुबह 11:45 बजे पुरी से चलकर अगली रात 8:30 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 08404 16 दिसंबर को दिल्ली जंक्शन से रात 11 बजे चलकर 18 दिसंबर की सुबह 6:30 बजे पुरी पहुंचेगी। इस गाड़ी में एसी, स्लीपर एवं सामान्य कोच होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...