कटिहार, फरवरी 25 -- कटिहार, एक संवाददाता कोलासी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग अपहृता को दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है। बरामदगी के बाद पीड़िता को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत संरक्षण में रखा गया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस शिविर प्रभारी श्रवण कुमार ने बताया कि मामले में दर्ज प्राथमिकी के नामजद अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को विधिवत न्यायिक प्रक्रिया के तहत हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही प्रकरण से जुड़े अन्य बिंदुओं पर भी गहन जांच जारी है। बताया जाता है कि नाबालिग के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और टीमवर्क के सहारे संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। जांच के क्रम में दिल्ली में उसकी लोकेशन मिलने के बाद विशेष टीम गठित कर उसे सुरक्षित बरामद किया गया। पुलिस अधिका...