मधुबनी, फरवरी 13 -- हरलाखी। करुणा गांव में एनएच 227 सड़क पर वाहन चेकिंग के दौरान हरलाखी थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों ने बताया कि उन्होंने दिल्ली से बाइक चुराई थी। शुक्रवार 4 बजे हरलाखी थाना परिसर में प्रेस वार्ता के दौरान बेनीपट्टी एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक, मधुबनी के निर्देश पर एक वाहन चेकिंग दल का गठन किया गया था। यह दल गुरुवार संध्या करीब 8 बजे शराब बरामदगी और एंटी-क्राइम चेकिंग कर रहा था। इसी दौरान एक स्पोर्ट्स बाइक पर सवार दो व्यक्ति तेजी से आते दिखे। पुलिस को देखकर वे लोग भागने लगे। पुलिस बल ने पीछा कर बाइक सवारों को पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों की पहचान रमन दास (22 वर्ष), पिता फिरन दास, और अशरफ नदाफ (19 वर्ष), पिता नाजिम नदाफ, के रूप में हुई। दोनों कदवाही, थाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.