भागलपुर, नवम्बर 29 -- गोराडीह संवाददाता दिल्ली से चोरी की गई लाखों रुपये की ज्वेलरी पुलिस ने शुक्रवार को गोराडीह से बरामद की। शुक्रवार को दिल्ली पुलिस गोराडीह पहुंची। इसके बाद गोराडीह पुलिस के साथ मोहनपुर स्थित आरोपी सूरज के घर में छापेमारी की। जिसमें उसके घर से चोरी के 20 हजार पांच सौ रुपये बरामद किया गया। वहीं छोपेमारी के पहले ही आरोपी घर से फरार हो गया था। पुलिस को सूचना मिली कि नवनिर्मित अस्पताल के पास सभी ज्वेलरी फेंकी हुई है। सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और ज्वेलरी को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया। बरामद सामग्री में सोने और हीरे की दो अंगूठी, दो झुमके, दो हीरे जड़ी चुड़ी, एक ब्रांडेड घड़ी और दो आर्टिफिशियल चूड़ी शामिल हैं। गोराडीह प्रभारी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि आरोपी सूरज मंडल दिल्ली के मौर्या एंक्लेव में पियुष पोद्दार के ...