मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 2 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दिल्ली से चुराए गए आईफोन के साथ आरोपित सुबोध राम को सोमवार रात सदर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह भगवानपुर भामा शाह नगर का रहने वाला है। उसके पास से चोरी का आईफोन बरामद किया गया है। दारोगा के बयान पर मामले मे एफआईआर कर मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। एफआईआर में बताया गया है कि एक दिसंबर को दारोगा राकेश कुमार गश्ती कर रहे थे। इस दौरान थानेदार से मोबाइल पर जानकारी मिली कि सुबोध राम दिल्ली से मोबाइल चोरी कर लाया है। दारोगा उसके घर पर पहुंचे। सुबोध राम से दिल्ली में आईफोन चोरी करने के संबंध में पूछा तो आनाकानी करने लगा। तलाशी में उसकी पैंट से एक काले रंग का आईफोन बरामद हुआ। पूछताछ में सुबोध ने बताया कि वह दिल्ली में रहकर मो.आद...