कानपुर, जनवरी 8 -- कानपुर। स्वतंत्रता सेनानी वीर बिरसा मुंडा की विरासत को सम्मान देने के लिए दिल्ली से निकली साइक्लोथॉन 12वें दिन गुरुवार को कानपुर पहुंची। फतेहपुर में रात्रि विश्राम के बाद सुबह साइक्लोथॉन को 60 यूपी बटालियन एनसीसी के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल योगेन्द्र चिनवान ने रवाना किया। कानपुर पहुंचने पर साइक्लिस्टों का स्वागत एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, कानपुर के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर प्रवीन शास्त्री, 55 यूपी बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सी एस मेहरा ने किया। स्वागत समारोह में एनसीसी कैडेट्स ने अनुशासित सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। रातभर विश्राम के बाद शुक्रवार सुबह आगे निकलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...