नोएडा, अप्रैल 12 -- नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली से गांजा लाकर शहर के अलग-अलग हिस्से में उसकी आपूर्ति करने वाले शातिर तस्कर को फेज वन और नारकोटिक्स टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दबोच लिया। तस्कर के पास से एक लाख रुपये कीमत का साढे दस किलो गांजा बरामद हुआ है। तस्कर की पहचान सेक्टर दस के जेजे कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय रोहित के रूप में हुई है। रोहित को गांजा उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति और उसके साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। फेज वन थाना प्रभारी ने बताया कि शनिवार को नारकोटिक्स टीम को सूचना मिली कि एक तस्कर दिल्ली से गांजे की खेप लेकर चला है और कुछ ही देर में नोएडा पहुंचने वाला है। इसके बाद दोनों टीमें चेकिंग करने लगीं। तस्कर को गांजे के साथ सेक्टर दस से दबोच लिया गया। आरोपी गांजे को लेकर कोई दस्तावेज भी नहीं दिखा सका। पुलिस को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.