अल्मोड़ा, फरवरी 9 -- सोमेश्वर, संवाददाता। दिल्ली से गरुड़ जा रहे परिवार की कार सोमेश्वर के टाना में अनियंत्रित होकर खेतों में पलट गई। हादसे में किसी को ज्यादा चोट नहीं आईं। परिवार को गरुड़ जाने के लिए दूसरा वाहन लेना पड़ा। जानकारी के मुताबिक दिल्ली का एक परिवार कार में सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे बागेश्वर जिले के गरुड़ की ओर जा रही था। इसमें चालक सहित चार लोग सवार थे। सोमेश्वर के टाना के पास चालक ने कार से संतुलन खो दिया, जिससे कार पलटकर खेत में गिर गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार के उल्टा होने से यात्रियों को हल्की चोट आई। कार में सवार चारों लोग अंदर फंस गए थे, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। सभी के सुरक्षित होने से मौके पर दूसरी कार मंगवाई गई। इसके बाद यात्रियों को गरुड़ की ओर भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...