रामपुर, मई 29 -- दिल्ली से असम जा रही महिला बुधवार को गोहाटी एक्सप्रेस में बेहोशी की हालत में मिली। सफर कर रहे अन्य यात्री ने इसकी सूचना रेलवे कर्मियों को दी। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराकर परिजनों को सूचना दी है। बुधवार की सुबह 11: 32 बजे दिल्ली से गोहाटी जा रही गाड़ी संख्या 15910 लालगढ़-गोहाटी एक्सप्रेस ट्रेन जैसे ही रामपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची तो जनरल कोच में सवार एक यात्री ने प्लेटफार्म पर खड़े रेलवे कर्मी को सूचना दी कि जनरल कोच में एक महिला यात्री बेहोशी की हालत में बैठी है। सूचना मिलते ही रेलवे कर्मी ने इसकी जानकारी आरपीएफ को दी और महिला यात्री को ट्रेन से उतारकर प्लेटफार्म नंबर 2 की बेच पर लेटा दिया। इसके बाद आरपीएफ ने एंबुलेंस को कॉल कर बुलाया और महिला को उपचार के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.