बरेली, अप्रैल 10 -- भमोरा। दिल्ली के पार्क में खेलते समय गायब हुए बालक का भमोरा थानाक्षेत्र के खुली गांव में सुराग लगा है। बच्चे की मां ने बालक को बरामद करने को पुलिस से मदद मांगी है। दिल्ली के नरेला की इंदुवती ने बताया कि उसके पहले पति अमोदराम से संबध बिच्छेद हो गए थे। उसका एक नौ वर्ष का बेटा गौतम उसके साथ था। दिल्ली में साथ-साथ काम करने वाले भमोरा के गांव खुली के यशपाल से उसकी जान पहचान हो गई। उसने यशपाल से मंदिर में शादी कर ली। यशपाल चार माह रहने के बाद होली से पहले उसे छोड़कर 29 मार्च को दिल्ली से चला आया। आरोप है कि उसके बेटे गौतम को पार्क में खेलते समय साथ ले आया। 31 मार्च को थाना नरेला मे अज्ञात में बेटे के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जानकारी होने पर महिला भमोरा आई और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने जांच में मामला पति-पत्नी के बीच और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.