बुलंदशहर, फरवरी 16 -- स्थानीय दिल्ली सिटी स्कूल में दादा-दादी उत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया। विद्यालय ने अपने विद्यार्थियों और उनके दादा-दादी,नाना-नानी को आमंत्रित कर सम्मानित किया। दिल्ली सिटी स्कूल के चेयरमैन डॉ. गौतम आर्य ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और उनके दादा-दादी के बीच सशक्त संबंधों को बढ़ावा देना और पारिवारिक मूल्यों को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी दादी-दादी के साथ कविताएं, गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अपनी दादी-नानी और दादा-दादी से जुड़ी कुछ प्यारी यादों को साझा किया जिससे सभी उपस्थित लोग भावुक हो गए। प्रधानाचार्या निष्ठा आर्य ने कहा कि हमारे दादा-दादी और नाना-नानी हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.